Categories: पटना

मंत्री की भाभी को पंचायत चुनाव में हराने के बाद मुखिया पुत्र ने की हर्ष फायरिंग

पटना: मंत्री की भाभी को पंचायत में हराने वाली मुखिया पुत्र जीत की ख़ुशी में हर्ष फायरिंग कर रहा है। एक बार नहीं बल्कि छह राउंड फायरिंग की। इसका वीडियों भी वायरल हो गया है। यह वीडियो/तस्वीर तारापुर प्रखंड के मानिकपुर पंचायत का बताया जा रहा है।

जो युवक फ़ायरिंग कर रहा है वह उस पंचायत के मुखिया किरण चौधरी का बेटा विराट है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व ही विराट चंद्रा की माँ किरण चौधरी ने दूसरी बार वहां खड़े मंत्री सम्राट चौधरी की भाभी और दिवंगत मंत्री मेवालाल चौधरी की भाभी जैसे दो-दो महारथी महिलाओं को शिकस्त देकर पंचायत की मुखिया पद पर जीत दर्ज की है। बताते चले कि स्वयं किरण चौधरी दिवंगत मंत्री मेवालाल चौधरी के चचेरे भाई की पत्नी है।

ऐसे में दूसरी बार भी इस समीकरण में चुनाव जीतना एक बड़ी बात है । मुखिया के चुनाव में जीत की खुशी मनाना तो बनता है सो मानिकपुर पंचायत के मुखिया किरण चौधरी के पुत्र विराट अपने घर की छत पर से हर्ष फायरिंग की। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लाइसेंसी बन्दुक से 6 बार फायरिग करते देखा जा रहा है। पर क्या जीत की खुशी इस तरह मनाना वाजिब है। यह जीत की खुशी कम बल्कि दबंगई ज्यादा है ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026