Categories: छपरा

सारण में अलग-अलग सड़क हादसे में सेना के जवान समेत दो घायल

छपरा: छपरा- सिवान मुख्य मार्ग एन एच 531 पर आमड़ाढ़ी कर्णपुरा गांव के समीप एक साइकिल चालक को बचाने के दौरान बाइक चालक सेना का जवान बाइक पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों ने बाइक चालक सेना के जवान को तत्काल निजी वाहन से लाकर एकमा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

बताया जाता है कि निजी अस्पताल के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आमड़ाढ़ी कर्णपुरा गांव निवासी केशव सिंह के पुत्र सेना के जवान पप्पू सिंह को पीएमसीएच रेफर कर दिया. फिलहाल पप्पू सिंह का उपचार दानापुर स्थित सेना के अस्पताल में चल रहा है. परिजनों ने बताया कि स्थिति में सुधार हो रहा है. बताया जाता है कि सेना का जवान पप्पू सिंह एकमा बाजार आवश्यक उपभोक्ता सामग्री खरीद अपने बाइक से घर जा रहा था. इसी दौरान आमड़ाढ़ी कर्णपुरा गांव के समीप सामने से आ रहे एक साइकिल चालक को बचाने के दौरान उनकी बाइक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से सेना के जवान पप्पू सिंह घायल हो गए.

मशरक से पटना जा रहा युवक बस दुर्घटना में घायल, निजी क्लीनिक में भर्ती

मशरक थाना क्षेत्र के सोनौली गांव का एक युवक मंगलवार को पटना जाने के दौरान बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सोनौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार और सेमरी गांव के मुखिया प्रत्याशी राम प्रवेश राम ने परसा पहुंच घायल युवक को इलाज के डा आशीफ इकबाल के निजी क्लीनिक मशरक में भर्ती कराया। घायल की पहचान सोनौली गांव निवासी विमल राम का 20 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार हैं।

घटना के बारे में युवक ने बताया कि वह सुबह में बस से पढ़ाई-लिखाई के लिए पटना जा रहा था कि परसा में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें उसके पैर में चोट आ गई। चिकित्सक डॉ आशीफ इकबाल ने बताया कि युवक का पैर का एक्स-रे कराया गया है वही घायल का इलाज जारी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026