गोपालगंज में दो लड़कों ने गर्मी में प्यास मिटाने के लिए कोल्ड ड्रिंक की दो बोतल खरीदी। उन्होंने उसे पीया,जिसके बाद दोनों को जमकर खून की उल्टियां होने लगी। लड़कों की तबियत इतनी बिगड़ गई कि उनको अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, जहां उनका इलाज करवाया जा रहा।
घटना गोपालगंज के सिधवलिया इलाके का है। बताया जा रहा कि दो लोग शैलेंद्र और रमेश कोल्ड ड्रिंक पीने की वजह से बुरी तरह बीमार हो गए। दोनों चेन्नई में रहकर स्टील फैक्ट्री में काम करते हैं। सोमवार को दोनों गोपालगंज आए थे और देर शाम सिधवलिया बाजार में रुक कर एक मिठाई की दुकान पर इन्होंने कोल्ड ड्रिंक्स खरीदी और पीया।
उन्होंने आधे लीटर की बोतल ली और पी लिया। कोल्ड ड्रिंक पीने के साथ ही इनकी तबीयत बिगड़ गई। दोनों को खून की उल्टियां होने लगी। थोड़ी देर बाद ही दोनों जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद इनको अस्पताल में भर्ती किया गया। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। जानकारी पाकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…