Categories: छपरा

भाजपा सांसद सिग्रीवाल से मिठाई खाकर तेजस्वी से मिल गईं जिप उपाध्यक्ष

राजनीति में कब क्या हो जाएं यह कहां नही जा सकता है पर तरैया से राजद को विधायक पद के लिए एक मजबूत उम्मीदवार साबित हो सकती है प्रियंका

✍️ परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सारण के जिला परिषद चुनाव में एक नए तरह का प्रयोग देखने को मिला है। यहां राजद समर्थित जयमित्रा देवी अध्यक्ष निर्वाचित हुईं तो भाजपा समर्थित प्रियंका सिंह उपाध्यक्ष चुनी गईं। लेकिन बड़ी बात यह है कि प्रियंका सिंह के उपाध्यक्ष बनते ही राजद उन्हें अपनी ओर करने में कामयाब रहा। प्रियंका सिंह ने जीत के बाद दिन में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के हाथों मिठाई खाई, तो फिर शाम ढलते-ढलते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात करने भी पहुंच गईं।बताया जा रहा है कि नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह पूर्व में राजद की सक्रिय नेत्री रही हैं।

सारण एकमात्र ऐसा जिला रहा, जहां अलग-अलग पार्टियों के समर्थित सदस्य अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए थे। ऐसे में उन्हें वापस राजद की ओर लौटाने से यह समीकरण पूर्ववत ही रहा। इस पूरे घटनाक्रम में मढ़ौरा से राजद विधायक जितेंद्र राय की महत्वपूर्ण भूमिका सामने आ रही है।राजपूत और यादव बहुल सारण जिला परिषद में 14 सदस्य यादव और 12 सदस्य राजपूत जाति से निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए यादव जाति के 12 तथा राजपूत जाति के 7 सदस्यों ने मतदान किया था। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए यादव जाति के 12 तथा राजपूत जाति के 6 सदस्यों ने मतदान किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024