सनसनीखेज वारदात: तीन युवकों की निर्मम हत्‍या करने वाले अयूब खान की सतीश पांडेय को फंसाने की थी साजिश

  • सतीश पांडेय से हुआ था विशाल का विवाद
  • कांड में प्रयुक्त दोनों गाड़ी कबाड़खाने से बरामद

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान नगर थाना क्षेत्र के रामनगर आंदर ढाला, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर और जीरादेई के भलुआ निवासी तीन युवकों को अगवा कर बेरहमी से उनकी हत्या के मामले में गिरफ्तार अयूब खान ने पूछताछ के क्रम में पुलिस को कुछ अहम जानकारी दी है।सूत्रों की मानें तो पुलिस के समक्ष अयूब ने बताया कि गोपालगंज जेल में बंद सतीश पांडेय को फंसाने की उसकी योजना थी।उसी योजना के तहत सारा काम हो रहा था।अगवा कर हत्‍या की गई,स्‍कार्पियो को लावारिस हालत में सबेया में छोड़ा गया।

सतीश पांडेय से हुआ था विशाल का विवाद

कुख्‍यात अयूब खान ने पुलिस को बताया कि विशाल सिंह और सतीश पांडेय के बीच कुछ विवाद हुआ था। इसी का फायदा उठाकर उसने सात नवंबर को तीन युवकों की अपने साथियों संग मिलकर पहले हत्या करवाई। इसके बाद विशाल की स्कार्पियो को गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के सबेया के पास लावारिस हालत में छोड़वा दिया, ताकि जब पुलिस इस मामले की जांच में जुटे तो उसे यह लगे कि विशाल से बदला लेने के लिए सतीश पांडेय ने इस घटना को अंजाम दिया है।अयूब ने पुलिस के समक्ष यह बताया कि उसकी योजना के अनुसार सबकुछ ठीक चल रहा था।मीरगंज की पुलिस ने आठ नवंबर को काले रंग की स्कार्पियो को सबेया के पास लावारिस हालात में बरामद किया, लेकिन मामले में एफआइआर नगर थाना में दर्ज हो गई और यहां की पुलिस उसके दोस्तों से पूछताछ में जुट गई। इसके बाद संदीप ने पुलिस के समक्ष सबकुछ साफ कर दिया।

अयूब के अनुसार विशाल था करीब

पुलिस के समक्ष अयूब ने बताया कि विशाल उसका करीबी था लेकिन हमेशा उसे रास्ते से हटाने की बात करता था।जब इस बात की पुष्टि हो गई तो विशाल और उसके साथियों को हटाने की योजना बनाई गई।विशाल की बातों की रिकॉर्डिंग महफूज ने भेजी थी।

कांड में प्रयुक्त दोनों गाड़ी कबाड़खाने से बरामद

जानकारी अनुसार हत्याकांड में दोनों गाड़ी को पुलिस ने मखदुम सराय स्थित डायमंड के कबाड़खाने से बरामद किया है। अयूब ने पूछताछ के दौरान दोनों गाड़ियों की जानकारी दी। जिसे पुलिस ने छापेमारी कर बरामद कर लिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026