Siwan News

जमीन रजिस्ट्री कराने के बाद हत्या

परवेज़ अख्तर/सीवान:- पति को शराब पिलाकर जमीन रजिस्ट्री कराने के बाद हत्या कर शव को गायब करने के संदेह में पत्नी ने जिले के सहायक सराय थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि घटना तीन माह पूर्व की बताई जाती है। लेकिन पीड़िता द्वारा एसपी को दिए आवेदन पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पीड़िता कुसुम देवी ने आरोप लगाया गया है कि 30 जनवरी 18 को मकदूम सराय निवासी विजय यादव के साथ मिलकर वैशाखी गांव निवासी विपिन सिंह, सत्येन्द्र साह, शम्भू सिंह, बलिराम सिंह व भोला मिश्रा ने उसके पति परशुराम सिंह को शराब पिलाकर पहले कीमती जमीन की रजिस्ट्री करवा ली। उसी दिन एक साजिश के तहत आरोपियों द्वारा उन्हें घर बुलाकर फिर से शराब पिलाया गया। इसके बाद नशे में हत्या कर शव को कहीं गायब कर दिया गया। पुलिस एफआईआर दर्ज कर इस मामले में आवश्यक जांच पड़ताल के साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026