Siwan News

​इंटर की छात्रा से दुष्कर्म बाद अधमरा कर सड़क किनारे फेंका​

परवेज अख्तर/सिवान : जिले में एक इंटर की छात्रा से अपराधियों ने दुष्कर्म करने के बाद उसे अधमरा कर अपराधियों ने उसे चलती स्कॉर्पियो से नीचे फेंक दिया। जिससे उसे गंभीर चोट लगी है। मामला 23 अप्रैल की देर रात का है। घटना के बाद तितरा बाजार पर बेहोश पड़ी किशोरी को देख स्थानीय लोगों ने गश्त कर रहे जीरादेई थानाध्यक्ष को सूचना दी। इसके बाद उनकी मौजूदगी में उसे इलाज के लिए मैरवा रेफरल अस्पताल भेजा गया था। जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से घटना की रात चिकित्सकों ने उसका प्रारंभिक इलाज कर उसे रेफर कर दिया। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर में भर्ती कराया। वहीं इलाज के बाद पीड़िता अपने परिजनों संग गुरुवार की रात सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंची और दुष्कर्म की घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में उसका मेडिकल कराया गया। बता दें कि पीड़िता के दोनों बाजू, कमर, सिर में गंभीर चोट है। वहीं पीड़िता के परिजनों ने किसी माध्यम से घटना की जानकारी एसपी नवीन चंद्र झा तक पहुंचाई जिसके बाद एसपी ने महिला थानाध्यक्ष को मामले की जांच करने का आदेश दियाहै। पीड़िता के परिजनों ने अपने आवेदन में कहा है कि 23 अप्रैल को पीड़िता के मोबाइल पर फोन आया कि मामी की तबीयत खराब है। इसके बाद पीड़िता मामी के घर को निकल गई। देर रात में सूचना मिली कि पीड़िता को सड़क किनारे किसी ने चलती गाड़ी से फेंक दिया है। इसके बाद जब उसका इलाज कराया गया तो पीड़िता ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। दिए गए आवेदन में परिजनों ने यह भी कहा है कि पीड़िता के नंबर पर घटना के दिन फोन आया था अगर मोबाइल की जांच की जाए तो फोन करने वाले की जानकारी मिल पाएगी। इधर घटना के बाद पीड़िता कुछ भी नहीं बोल रही है। इस कारण पीड़िता के परिजन चिंतित हैं।

कहते हैं अधिकारी

3 मई की रात को घटना के बारे में परिजनों द्वारा जानकारी दी गई। पीड़िता का मेडिकल कराने का निर्देश महिला थानाध्यक्ष को दिया गया है। पीड़िता के दोनों मोबाइल का सीडीआर निकाला जाएगा। घटना के पीछे जो भी शामिल होंगे। उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
नवीन चंद्र झा
एसपी, सिवान[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026