परवेज अख्तर/सिवान :- सिवान के एमएच नगर थाने के लहेजी निवासी नसरुल्लाह खान के पुत्र सैफ अली की हत्या कर अपराधियों ने शव को गुरुवार की रात मलाहीडीह स्थित तालाब में फेंक दिया। सैफ तीन दिन पूर्व घर से लापता था। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। सैफ के शव पर कई जगह जख्म के निशान थे। ऐसा प्रतीतहो रहा था कि हत्या के पूर्व अपराधियों ने उसके साथ मारपीट की है। सैफ की हत्या प्रेम प्रसंग में किए जाने की चर्चा थी। हत्या की जानकारी जैसे ही स्वजनों को मिली सैफ के बड़े अब्बा इजहार खान की मौत हृदयगति रुकने से गई। घर से एक साथ दो जनाजे उठने के बाद शुक्रवार को माहौल गमगीन था। सैफ अली की मां नजरा खातून ने बुधवार को थाने में आवेदन देकर पुत्र के अपहरणकर हत्या की आशंका जताई थी। मामले में पुलिस ने मलाहीडीह एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…