Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों किया गया सम्मानित

• प्रखंडस्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
• पंचदेवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ कार्यक्रम

गोपालगंज:- परिवार नियोजन कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सक, एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर सम्मानित किया गया। जिले पंचदेवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंडस्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड में बेहतर कार्य करने वाले चिकित्स, एएनएम व आशा कार्यकर्ताओ को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उपेंद्र प्रसाद के द्वारा प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उपेंद्र प्रसाद ने कहा काम करने वालों को सम्मानित करने से एक सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। ऐसी प्रतिस्पर्धा से स्वास्थ्य के क्षेत्र में समुदाय को काफी फायदा मिलता है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना करते हुए कहा बेहतर काम और मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार ही इस मिशन को सफल बना रहा है। आशा कार्यकर्ता ही स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बिंदु हैं। परिवार नियोजन ही नहीं बल्कि जो भी स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, उनकी सफलता में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद अहम है। इसलिए उन्हें सतत प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। इस मौके पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक रोहित कुमार, केयर इंडिया के बीएम अभिनित कुमार, बीसीएम, लेखापाल समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

इनको किया गया सम्मानित

सबसे अधिक बंध्याकरण में पंचदेवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सर्जन डॉ. एफके त्रिपाठी, सबसे अधिक अंतरा लगाने में एएनएम अनु कुमारी, पीपीआईयूसीडी लगाने में एएनएम शैल कुमारी, काउंसलिंग करने में एएनएम अलका कुमारी, सबसे अधिक मोबलाइज करने में आशा कार्यकर्ता विद्यांती देवी, कलावती देवी, श्रमती देवी को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इन साधनों में बेहतर प्रदर्शन करने पर मिला सम्मान

केयर इंडिया के परिवार नियोजन समन्वयक अमित कुमार ने बताया परिवार नियोजन कार्यक्रम की सफलता में साधनों के उपयोग को बढ़ाने की जरूरत होती है। इसे ध्यान में रखते हुए ही पुरस्कार निर्धारित किये गए हैं। पुरुष नसबंदी, महिला नसबंदी, प्रसव् उपरांत महिला नसबंदी एवं कॉपर टी के उपयोग बढ़ाने में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया है। इसके अलावा परिवार नियोजन के साधन अंतरा व पीपीआईयूसीडी के इस्तेमाल करने के लिए लोगों को प्रेरित करने वाले आशाओं को भी सम्मानित किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026