परवेज अख्तर/सिवान: हुसैना बंगरा निवासी फतेह सिंह के घर शनिवार की रात हुई डकैती की घटना में 12 की संख्या में हथियार लैस डकैतों ने परिवार के लोगों को बंधक बनाकर 10 लाख के गहने सहित कीमती सामान लूट लिया. घटना थाना क्षेत्र के हुसैना बंगरा गांव निवासी फतेह सिंह के यहां घटित हुई. लूट के संबंध में पीड़ित परिवार ने बताया कि शनिवार की रात सभी लोग खाना-खाकर सो रहे थे. इसी दौरान तकरीबन एक दर्जन की संख्या में हथियार लैस नकाबपोश डकैतों ने दरवाजे पर सो रहे बुजुर्ग को बाहर के गौशाला में बंद कर दिया.
इसके बाद मकान के सहारे छत पर चढ़े और आंगन में उतर गए. इसके बाद बारी-बारी से कमरों में सो रहे लोगों को बंधक बनाते हुए जमकर उत्पात मचाया. सभी डकैत हाफ पैंट और टी-शर्ट पहने हुए थे. सभी की उम्र 20-30 साल होगी. एक डकैत की उम्र 60-70 साल की थी. वह धोती, कुर्ता व पगड़ी बांधे हुआ था. गृह स्वामी के अनुसार डकैत गिरोह का सरदार प्रतीत हो रहा था. उसी के इशारे पर अन्य डकैत घटना को अंजाम दे रहे थे. घटना के बाद डकैत आराम से फरार हो गए.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…