सिसवन: कुर्ता-पायजामा के बाद सिवान के सिसवन में हॉफ पैंट व टी-शर्ट वाले डकैतों का तांडव

  • रेलवे के रिटायर्ड फोरमैन के घर दस लाख का डाका
  • सिसवन थाना के हुसैना बंगरा गांव की है घटना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना के हुसैना बंगरा निवासी रेलवे के रिटायर्ड फोमैन फतेह सिंह के घर बीती रात डकैतों ने डाका डाल दिया. इस दौरान गृहस्वामी फतेह सिंह व उनकी पत्नी शैल देवी को बंधक बनाकर 50 हजार नगद समेत 10 लाख के आभूषण लूट कर फरार हो गये. अन्य एक कमरे में अमरेंद्र सिंह व उनकी पत्नी निक्की देवी सो रहे थे. घर में डकैत होने की भनक लगते ही सचेत हो गये. डकैत द्वारा दरवाजा खोलने को कहा. लेकिन अमरेद्र सिंह ने दरवाजा नहीं खोला. घर के अंदर से स्थानीय लोगों को फोन कर घर में डकैत होने की सूचना दी. जब तक लोग गोलबंद होते तब तक डकैतों ने बक्सा, अलमीरा, अटैची तोड़ कर 50 हजार नगद समेत 10 लाख के आभूषण लेकर भाग गये. डकैतों ने तकरीबन एक घंटा तक घर में लूटपाट की.

लूटपाट के दौरान वृद्धा शैल देवी के पास जाकर लूटपाट करने लगे. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शनिवार की रात फतेह सिंह का पूरा परिवार गहरी निंद में सो रहा था. तभी रात्री 12.40 बजे दर्जनभर डकैत छत के सहारे घर में प्रवेश कर गये. घर के बाहर दलान में सो रहे गृहस्वामी को डकैतों ने धक्का देकर गिरा दिया. उसके बाद गन पॉइंट पर कब्जे में ले लिया. सभी डकैत लाठी, डंडे, रड और हथियार लिए हुए थे. उसके बाद डकैतों ने घर के अंदर से मुख्य दरवाजा खोल कर सभी घर के अंदर प्रवेश कर गये. फिर बारी-बारी पांच कमरों को खंगाला. उसके बाद घर के आंगन में ही बक्सा, अटैची आदि तोड़ कर कीमती आभूषण व नगद लेकर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही सिसवन थानाध्यक्ष वैभव कुमार घटना स्थल पहुंच कर घटना की जानकारी ली. वहीं अभी तक पीड़ित द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026