Categories: पटना

नालंदा के बाद छपरा में 6 लोगों की मौत, परिजन कर रहे शराब पीने से मौत का दावा, डीएम बोले..ठंड से हुई मौत

पटना: बिहार में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नालंदा में जहां जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि सारण में छह लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी है। सारण के मकेर थाना क्षेत्र में 6 लोगों की संदेहास्पद मौत के बाद परिजन जहां शराब पीने से मौत का दावा कर रहे हैं तो वहीं पुलिस व प्रशासन शराब से मौत की बात से इनकार कर रहे हैं।

बिहार में शराबबंदी के बाद भी इसके सेवन से होनेवाली मौतों का सिलसिला रुकता हुआ नजर नहीं आ रहा है। बीते सप्ताह नालंदा के सोहसराय में 15 लोगों की शराब से मौत के मामले में अब तक सरकार की किरकिरी कम भी नहीं हुई थी, कि एक बार फिर से ऐसी ही घटना हो गई है। अंतर इतना है कि इस बार मामला नालंदा की जगह सारण जिले से जुड़ा है। जहां अमनौर और मकेर थाना क्षेत्रों में जहरीली शराब पीने से अब तक छह लोगों की जान चली गई है। वहीं तीन लोगों की आंख की रोशनी जाने की बात सामने आयी है।

इस बात का खुलासा दो मरने वालों के परिजन और एक अस्पताल में भर्ती व्यक्ति ने किया है। मकेर में दो लोगों की मौत शराब पीने के दिन ही हुई थी। एक की मौत मकेर में हुई थी और दूसरा सीवान जिला अपने घर जाने के बाद मरा है। अगले दिन दो अमनौर और दो मकेर में अलग-अलग समय में दम तोड़ दी। इसमें अमनौर के मरने वाले दोनों के परिजन ने कहा है कि उनके मरने व्यक्ति शराब पीकर घर आये थे अचानक खून की उल्टी होने लगी और अस्पताल ले जाते दम तोड़ दिये।

शराब के सेवन से मरने वालों में अमनौर के नरसिंह भान पुर गांव के 1.राम नाथ राय 55 वर्ष,परमानन्द छपरा गांव के 2. कृष्णा महतो उर्फ टूना महतो 45 वर्ष,बसंतपुर बंगला गांव के 3. ईशा मिया 52 वर्ष,वहीं परमानन्द छपरा गांव के पलटन महतो की आखों की रोशनी गायब है। इनका उपचार मुजफ्फरपुर में कराया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026