Categories: जिला

चेकिंग कर रहे दारोगा को उठा ले गए शराब तस्कर, कहा- गिरफ्तार करने की कोशिश की तो…

पटना: बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर सरकार काफी सख्त है. जिसको सफल बनाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में एक मामला सामने आया है जहां चेकिंग कर रहे उत्पाद विभाग के दारोगा लालू कुमार को शराब तस्कर अपने साथ उठा ले गए।

बता दें भागलपुर के विक्रमशिला पुल जाने वाले पहुंच पथ का है. जहां बुधवार को शराबबंदी सफल बनाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी दौरान उत्पाद विभाग के दारोगा को शराब तस्कर अपने साथ उठा ले गए. इसके बाद तस्करों ने दारोगा को तेतरी जीरोमाइल के पास लेजाकर छोड़ दिया. बताया जा रहा है जाम के चलते उन्होंने यहां छोड़ दिया।

दारोगा लालू कुमार ने बताया कि गाड़ी में बैठाने के बाद तस्करों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर दोबारा उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की तो अपहरण कर लेंगे. सभी शराब तस्कर सहरसा और सुपौल के रहने वाले थे. जिसमें से एक की पहचान हो गई है. जिसका नाम दुर्गा चौधरी सुपौल का रहने वाला है. वही दारोगा को उठा ले जाने की खबर से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया. दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही बैकअप टीम ने तस्करों का काफी दूर तक पीछा भी किया लेकिन वे भागने में सफल हो गए. इस मामले में किसी प्रकार का केस दर्ज नहीं कराया गया है. उधर बरारी पुलिस को घटना की सिर्फ मौखिक जानकारी ही दी गई है।

सूत्रों के अनुसार जिस शराब तस्कर को उत्पाद विभाग ने उस दिन गिरफ्तार किया था. उसी ने सूचना दी थी कि इसी मार्ग से उसके सहयोगी भी जाएंगे. इसी क्रम में लोदीपुर के पास उत्पाद विभाग की टीम ने दिल्ली नंबर की एक कार से 123 लीटर शराब बरामद की थी. मौके से टीम ने गाड़ी के ड्राइवर सहरसा निवासी रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया था. रंजीत ने ही पूछताछ में बताया था कि धंधे का सरगना समेत तीन शराब तस्कर आगे पिकअप वैन में उसे एस्कार्ट कर रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026