पटना व सारण के बाद गोपालगंज में बदमाशों ने लूट लिया एक करोड़ से ज्‍यादा का सोना-चांदी….

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
पटना और सारण के बाद अब बदमाशों ने गोपालगंज में आभूषण की दुकान को निशाना बनाया है। मंगलवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक करोड़ से ज्‍यादा के आभूषण लूट लिए।जय मां दुर्गे ज्वेलर्स नामक दुकान के कर्मचारी कुंदन कुमार के अनुसार बदमाशों ने डेढ़ किलो सोना जिसकी कीमत करीब 75 लाख रुपये और 16 लाख कीमत के 25 किलो चांदी के साथ चार लाख नकदी लूट ली। इधर घटना के विरोध में थावे बाजार के व्‍यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी हैं।

थावे थाना क्षेत्र के थावे बाजार में जय मां दुर्गे ज्वेलर्स नामक आभूषण की दुकान है। मंगलवार को आम दिनों की तरह दुकान के स्‍टाफ ग्राहक को जेवर दिखा रहे थे। इसी बीच से दो बाइक पर सवार चार युवक पहुंचे। वे पिस्‍टल लिए हुए थे। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की करतूत कैद हो गई है। इसमें दिख रहा है कि हेलमेट पहने दो अपराधी गेट के पास खड़े हो जाते हैं। दो अपराधी काउंटर तड़पकर शो केश से गहने समेटने में जुट जाते हैं। इस दौरान दुकान में मौजूद ग्राहकों को अपराधी जमीन पर बैठा देते हैं। उन्‍हें एक किनारे कर देते हैं। इसमें एक युवक और दो महिलाएं दिख रही हैं। दो अपराधी गेट पर खड़े होकर बाहर भी ताक-झांक करते हैं। घटना के बाद कई थाने की पुलिस पहुंची। एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026