पटना: विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव में रालोजपा को भी सीट मिलने की उम्मीद है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के अध्यक्ष एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बताया कि हमारी पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन (राजग) का हिस्सा है। सीटों को लेकर हमने अपनी बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री डा. भूपेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष डा.संजय जायसवाल के समक्ष रख दी है। हमें पूरी उम्मीद है कि विधान परिषद के चुनाव में सीटों के बंटवारे में रालोजपा को भी वाजिब हिस्सा मिलेगा। इसके पहले बेचहां सीट पर अपने विधायक के निधन के बाद विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) प्रमुख अपने कड़े तेवर दिखा चुके हैं। मुकेश सहनी ने कहा था कि अगर बेचहां सीट उनके अलावा किसी और दल को मिली तो गठबंधन तोड़ देंगे।
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बताया कि पिछली बार विधान परिषद के चुनाव में हमारी पार्टी सहरसा, हाजीपुर, नालंदा और आरा सीट से चुनाव लड़ी थी। सहरसा सीट से लोजपा उम्मीदवार की जीत हुई थी और शेष तीन सीटों पर हमारे उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे थे। इससे भी हमने राजग के वरिष्ठ नेताओं को अवगत करा दिया है। पारस ने कहा, चूंकी विधान परिषद चुनाव को लेकर अभी राजग की बैठक नहीं हुई है। जब इसकी बैठक होगी तब सही निर्णय होगा। विदित हो कि बिहार में विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार कोटे वाली पर चुनाव होने हैं। 24 सीटों के लिए कभी भी चुनाव की घोषणा की जा सकती है। अप्रैल-मई में नगर निकाय इलेक्शन से पहले चुनाव आयोग विधान परिषद की सीटों पर चुनाव कार्य पूरा करा लेना चाहता है। एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। पार्टियों ने प्रत्याशी चयन को लेकर रस्साकशी तेज कर दी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…