पटना: मुकेश सहनी एक तरह बीजेपी को आंख दिखा रहे और तेजस्वी यादव को अपना छोटा भाई बता रहे वहीं उनके ही विधायक इस गलत बता रहे। वीआईपी के विधायक ने साफ कहा है कि हम लालूवाद व तेजस्वी यादव के खिलाफ में हैं। वीआईपी के तीन विधायकों में एक राजू सिंह ने साफ कर दिया है कि हम एंटी लालू हैं। वीआईपी विधायक ने कहा कि तेजस्वी यादव को समर्थन देने का सवाल ही नहीं है।
बीजेपी और मुकेश सहनी के बीच जारी विवाद के बीच वीआईपी के विधायक ने साफ कर दिया कि हमलोग राजद के विरोध में हैं। राजू सिंह ने कहा कि मुकेश सहनी भले तेजस्वी और लालू की बात करें, हम लालूवाद और तेजस्वी के विरोध में हैं. हमलोगों का आधार ही एंटी लालू का है। समय के साथ बातों को बदलने की फितरत ठीक नही है। उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी को कभी लालू परिवार दुश्मन दिखता है तो कभी दोस्त और छोटा भाई।
जब वीआईपी के विधायक राजू सिंह से पूछा गया कि मुकेश सहनी लालू यादव और तेजस्वी की तारीफ क्यों कर रहे हैं ? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. इस मसले पर मैं उनसे बैठ कर बात करूंगा. एनडीए ने नेताओ में आपस मे बयानबाजी से नुकसान हो रहा है। सभी घटक दल के नेताओं को बैठ कर बातचीत करनी चाहिए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…