Categories: हसनपुरा

हसनपुरा में संजना की मौत के बाद स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: मैट्रिक की परीक्षा देकर अपने भाई के साथ बाइक से घर लौटने के दौरान तेज रफ्तार की अनियंत्रित ट्रेक्टर के धक्के से छात्रा की गुरुवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत मौत हो गई। वहीं उसका भाई गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृत छात्रा एमएच नगर थानाक्षेत्र निवासी छोटन सिंह की पुत्री संजना कुमारी है, जबकि घायल उसका भाई सूरज कुमार है। संजना की मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार की देर रात पोस्टमार्टम के बाद जब संजना का शव गांव पहुंचा तो स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मृत छात्रा की मां संजू देवी, पिता छोटन सिंह समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। वहीं पुलिस सूरज के फर्द बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध् प्राथमिकी दर्ज की है।

स्थानीय लोगों की मानें तो छोटन सिंह को एक पुत्र सूरज कुमार तथा एक पुत्री संजना कुमारी थी। संजना अपने बड़े पापा जो कि नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला स्थित तुलसी नगर में रहते है, के यहां रहकर मैट्रिक की परीक्षा दे रही थी। गुरुवार की शाम दूसरी पाली की परीक्षा देकर भाई के साथ घर लौट रही थी, ज्योहीं दोनों हुसैनगंज थानाक्षेत्र के सलोनेपुर गांव के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार की अनियंत्रित ट्रेक्टर ने पीछे से धक्का मार दिया था। इससे दोनों भाई-बहन गंभीर रुप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के क्रम में छात्रा संजना की मौत हो गई थी। वहीं घायल सूरज का इलाज सदर अस्पताल मेें चल रहा है। बताया जाता है कि संजना के पिता विदेश में रहकर परिवार का भरण पोषण करते हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024