पटना: जातीय जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर बोले। सीएम नीतीश ने कहा है कि जातीय जनगणना कराए जाने को लेकर बिहार में सर्वसम्मति है। उन्होंने कहा कि हमने केंद्र सरकार से भी इस मसले पर मांग रखी थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट में जो हलफनामा दिया गया, उसके बाद नए सिरे से बिहार में सभी दलों के साथ इस पर बातचीत की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में फिलहाल 2 सीटों पर विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, इसलिए यह मसला थोड़े दिनों के लिए टल गया है।
सीएम नीतीश ने कहा कि जातीय जनगणना बिहार में कराई जाएगी। नीतीश ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि बिहार में जातीय जनगणना पर आम राय बन जाएगी. नीतीश कुमार ने कहा कि थोड़ा इंतजार कर लीजिए. विधानसभा उपचुनाव के बाद बिहार में इस पर मिल बैठकर फैसला कर लेंगे।
नीतीश कुमार ने कहा कि वह चाहते थे कि पूरे देश में जातीय जनगणना हो इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विधानसभा के शिष्टमंडल ने मुलाकात की थी. केंद्र सरकार ने भरोसा भी दिया था लेकिन अब जो जानकारी सामने आई है उसके बाद हम नए सिरे से इस पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय करेंगे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…