Categories: पटना

चुनाव आयोग ने चि‍राग को हेलिकाप्‍टर, तो पारस गुट को सिलाई मशीन चुनाव चिह्न आवंटित किया

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी में आखिरकार औपचारिक तौर पर विभाजन हो गया है। अब चिराग पासवान और पशुपति पारस दोनों की पार्टियों का नाम बदल गया है। साथ ही दोनों को नया चुनाव चिह्न भी अलाट कर दियाविदित हो कि पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के निधन के बाद से ही उनकी पार्टी लोजपा बिखर गई थी। एक तरफ जहां चाचा पशुपति पारस ने चिराग को लगभग बेदखल करते हुए पार्टी पर अपना हर जताना शुरू कर दिया था।

जिसको लेकर चिराग पासवान ने केंद्र सरकार से लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग तक को गुहार लगाई थी। पहले से ही चाचा-भतीजे के सुर मिल नहीं रहे थे औऱ पार्टी सहित आधिकारिक सिंबल पर दोनों अपना दावा ठोक रहे थे। जिसपर विवाद बढ़ने के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने इसमें दखल दिया और नाम सहित सिंबल को फ्रीज कर दिया। इसके बाद दोनों गुटों को अलग-अलग नाम औऱ सिंबल दे दिए गए हैं, जिसके जरिए यह दोनों बिहार विधानसभा उपचुनाव में पहचाने जाएंगे।

गया है। चिराग पासवान के हिस्‍से की पार्टी अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और पशुपति पारस की पार्टी अब राष्‍ट्रीय लोक जनशक्‍त‍ि पार्टी के नाम से जानी जाएगी। समाचार एजेंसी एएनआइ ने चुनाव आयोग के हवाले से बताया है कि चि‍राग को हेलिकाप्‍टर जबकि पारस गुट को सिलाई मशीन चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जमुई के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान की पार्टी को ‘लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)’ का नाम दिया गया है और इन्हें ‘हेलीकॉप्टर’ चुनाव चिन्ह दिया गया है। चिराग के चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पार्टी को ‘राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी’ का नाम दिया है. ‘राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी’ को ‘सिलाई मशीन’ चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024