पोस्टमार्टम घर के परिसर में मौजूद परिजन
परवेज अख्तर/सीवान:
जिले के एमएच नगर थाना के सिसवां कला निवासी मुकेश कुमार सिंह (33) पिता नंदकिशोर सिंह की सड़क दुर्घटना में बिती संध्या मौत हो गयी. मौत की सुचना बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. सभी दहाड़ मारकर रोने लगे. घटना बिते बुधवार की शाम चार बजे की है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सिसवन सीवान मुख्य पथ एसएच 89 व पर कुतुब छपरा गांव के समीप कार व बाईक की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार मुकेश कुमार सिंह की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक मैरवा में रिलेशन में आयोजित शादी समारोह से बाइक से घर लौट रहे थे. तभी उक्त स्थाल पर दुर्घटना घटी. सूत्र बताते है कि बेगनार व बाइक की टक्कर इतना जोरदार था कि बाईक व कार का परखचे उड़ गये.
जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण घटना की दौड़ पड़े व बचाव जूट गये. मृतक के जेब में रखे आधार कार्ड से किसी ने परिजनों की सूचना दी. सूचना के बाद परिजनों में चीख चित्कार मच गयी. सभी बदहवास घटना की ओर दौड़ पड़े. बताया जा रहा है कि मृतक दिल्ली में रहकर ठिकेदारी का काम करता था. अपनी भगीनी की शादी में पूरा परिवार बिते 22 नवंबर को घर आये थे. शादी विवाह संपन्न के बाद दिल्ली जाने की तैयारी में थे. तभी 9 दिसंबर की घटना घट गयी. मृतक के दो पुत्री एक पुत्र यथा रुची (11) ओमजी (10) तथा जीया (8) शामिल है. घटना के बाद पत्नी रानी सिंह सहित सभी परिजनों का रोरोकर हाल बुरा है. इधर घटना के बाद हुसैनगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये सीवान भेज दिया.सामाचार लिखे जाने तक शव पोस्टमार्टम कराकर घर नहीं लौटा था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…