Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गुठनी में प्रेम प्रसंग में युवक की पीट पीट कर हत्या

  • पड़ोस के तिलक समारोह से रात्रि दो बजे उठा ले गये थे आरोपित
  • रस्सी से बांधकर जमकर की पिटायी, गुप्तांग को बनाया निशाना
  • आरोपित के घर से घायलावस्था में युवक को पुलिस अस्पताल लेकर चली और पहुंचते-पहुंचते निकला दम

परवेज अख्तर/सीवान:
जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के टड़वा खुर्द(पश्चिम टोला) में एक युवक का पड़ोस के तिलक समारोह से अपहरण कर पीटपीट कर हत्या कर दी गयी है. युवक उक्त गांव के ही रमाशंकर बैठा का पुत्र अनूप बैठा(18 वर्ष) है. गुरुवार अहले सुबह पुलिस को सूचना मिली कि टड़वा पश्चिम टोला के रामछबिला यादव के घर पर एक युवक को बंधक बनाकर रखा गया गया है. सूचना मिलने के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने एएसआई० जफर अहमद को मौके पर भेजा. एएसआई मौके पर पहुचे तो वहां छबीला यादव के दरवाजे पर एक युवक बेहोश पड़ा था और वहां पर रस्सी तथा 9 जिंदा कारतूस पड़ा हुआ था.एएसआई ने मौके से रस्सी व कारतूस बरामद कर बेहोसी की हालत में युवक को उठाया और अस्पताल लेकर पहुचे जहा चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये सीवान सदर भेज दिया.

अनूप के मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनके बिलाप से पूरा गांव गमगीन हो गया यही नही अनूप की बहन नैना व अनिता माता धर्मावती संग अस्पताल पहुच गयी और शव को पकड़ कर विलाप करने लगी.शव को पकड़कर विलाप करने से पूरे अस्पताल का माहौल गम में तब्दील हो गया और मौजूद लोंगों की आंखे भी भर आयी.मृत युवक अनूप के परिजनों ने रोते बिलखते हुये बताया की पड़ोस के परसुराम पासवान के घर बुधवार रात्रि तिलक समारोह में अनूप गया था जहा से देर रात्रि करीब 2 बजे छाबिला यादव व उनके परिवार के अन्य सदस्य उसे एकांत में बुलाकर जबरन उठा ले गये.

अनूप को देर जबरन उठा ले जाने के बाद छबिला यादव, रामएकबाल यादव, कैलाश यादव, अमित, गोलू आदि ने रस्सी में बांधकर खूब पिटायी किये और मृत जानकर कर अपने घर के दरवाजे पर फेंक दिये थे. गुरुवार अहले सुबह जब उनके घर पुलिस पहुची और अनूप को वहां से लेकर गयी. अनूप के परिजनों ने बताया कि छबीला के बेटी से अनूप का प्रेम चल रहा था और बीच मे पंचायती कर लड़का लड़की दोनों को समझा दिया गया था अब कोई बात नही रह गयी थी.वही आरोपितों के परिजनों के अनुसार अनूप बैठा चोरी की नीयत से बुधवार की देर रात्रि में घुसा था और बक्सा लेकर छत के रास्ते भागने के क्रम में गिरकर घायल हो गया था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026