परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के पचरुखी थाने के गम्हरिया गांव के समीप शुक्रवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. जबकि दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा निवासी आंनद कुमार उर्फ बिट्टू (22) व घायल गोलू कुमार राय उर्फ धोनी (24) है. दोनों शुक्रवार की रात तकरीबन आठ बजे बगौरा से सीवान की तरफ एक ही मोटरसाइकिल से जा रहे थे.
इसी दौरान पचरुखी के गम्हरिया के समीप उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर ट्रक से हो गई. घटना के बाद पचरुखी पुलिस ने घायलों को पीएचसी पचरुखी पहुंचाया. जहां से सीवान के लिए रेफर कर दिया गया. सीवान ले जाने के क्रम में आनन्द कुमार बिट्टू की मौत हो गई. जबकि दूसरे गोलू कुमार राय का इलाज सीवान में ही चल रहा हैं.
एक बहन व दो भाइयों में सबसे छोटा था आनंद
आनंद कुमार उर्फ बिट्टू एक बहन व दो भाइयों में सबसे छोटा था. बड़ी बहन पुतुल कुमारी की शादी हो गई है. वहीं माझिल भाई रवि की शादी नहीं हुई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…