Gopalganj News in Hindi

प्रशासन के दावे विफल, चारो तरफ मचा कोहराम

परवेज अख्तर/गोपालगंज :- गंडक नदी का जलस्तर विगत एक सप्ताह से बढ़ रहा था। लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारी बांध को सुरक्षित बताने व निरीक्षण करने में लगे रहे,अगर अधिकारी व बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा पहले ही कदम उठा लिया जाता तो शायद आज यह दिन देखना नही पड़ता।गुरुवार की रात रिग बांध में रिसाव शुरू होने के बाद जिले के वरीय अधिकारियों की टीम गांव में पहुंच कर लोगों से ऊंचे स्थान पर जाने की अपील किया। इससे लोगों में गुस्सा भी देखने को मिला।

बरौली प्रखंड के देवापुर पूर्वी टोला गांव के रामायण प्रसाद, मनोहर प्रसाद ,नगीना शर्मा,सोनू कुमार,राजेश्वर सिंह धर्मनाथ प्रसाद आदि ने कहा कि जिला प्रशासन के सभी दावे खोखले हैं। जिला प्रशासन ने पहले बांध बचाने का विश्वास दिलाया था। फिर बांध टूटा तो सबको सुरक्षित निकालने का भरोसा दिया गया। लेकिन जब बाढ़ का सामने आया तो प्रशासन का दावा फेल दिख रहा है। एनडीआरफ की टीम बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकाल रही है।

लेकिन एनडीआरफ की टीम एक समय में दस से बीस लोगों को ही निकाल पा रही है। जिला प्रशासन की तरफ से अब तक नाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। जैसे तैसे लोग अपने परिवार के साथ पानी के बीच से होकर गांव से बाहर निकल रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा नाव की भी व्यवस्था नही की जा सकी है जबकि बहुत दिनों से नाव उप्लवद्ध कराने की बात की जा रही है जो अभी तक पूरा नही हो सका।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024