Categories: पटना

इलाज के दौरान कैदी की मौत के बाद अस्पताल गेट पर ही धरना पर बैठे पूर्व विधायक, लगाया लापरवाही का आरोप

मोतिहारी: जिले के सदर अस्पताल में भर्ती कैदी की मौत के बाद आरजेडी के पूर्व विधायक राजेंद्र राम अस्पताल गेट पर ही धरना पर बैठ गए. मृत कैदी बंजरिया थाना क्षेत्र के झखिया का रहने वाला सोहन राम था. उसे नशे की हालत में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था. लेकिन, जेल में सोहन की तबियत खराब होने पर जेल प्रशासन ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल भेज दिया था, जहां उसकी मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, विगत 12 मई को झखिया के रहने वाले सोहन राम को नशे की हालत में एक झोला शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने सोहन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, लेकिन जेल गेट पर ही उसकी तबियत खराब हो गई और उसका हाथ-पांव कांपने लगा. उसकी बिगड़ती स्थिति देख जेल प्रशासन ने उसे सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया. जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई.

वरीय अधिकारियों से फोन पर वार्ता के बाद धरना हुआ समाप्त

इधर, सोहन की मौत की जानकारी मिलने पर पूर्व आरजेडी विधायक राजेंद्र राम अपने समर्थकों के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और मृत सोहन के परिजन के साथ शव को लेकर सदर अस्पताल गेट पर ही धरना पर बैठ गए. पूर्व विधायक मृतक की मौत की जांच की मांग कर रहे हैं. इसकी जानकारी मिलने पर सदर प्रखंड के बीडीओ अरविंद गुप्ता, नगर इंस्पेक्टर विजय प्रसाद और हॉस्पिटल मैनेजर विजय झा मौके पर पहुंचे. काफी मानने और वरीय अधिकारियों से फोन पर वार्ता के बाद धरना समाप्त हुआ. उसके बाद मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

पुलिस पर लगाया पिटाई का आरोप

धरना पर बैठे पूर्व राजद विधायक राजेंद्र राम ने सोहन राम की मौत के लिए पुलिस और अस्पताल प्रबंधक को जिम्मेवार बताया है. उन्होंने कहा कि पुलिस की पिटाई से उसकी तबियत बिगड़ी थी. फिर सदर अस्पताल के चिकित्सकों की इलाज में लापरवाही के कारण सोहन की मौत हो गई. क्योंकि अगर सोहन की स्थिति खराब थी तो उसे हायर सेंटर रेफर करना चाहिए था. इससे उसकी जान बच जाती. उन्होंने कहा कि मृत सोहन के परिवार को न्याय दिलाने के लिए वह धरना पर बैठे हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026