सिवान: एक मंच पर शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब के साथ BJP के मंत्री और JDU के विधायक, क्या हैं मायने?

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रविवार को 75वां आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, बिहार बीजेपी के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और जेडीयू के कई विधायकों के साथ पहली बार शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब मंच पर दिखीं. एक मंच पर सबको देखकर अब कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

आयुर्वेदिक कॉलेज की स्थापना मो. शहाबुद्दीन ने ही की थी. अभी तक ऐसा कभी नहीं हुआ था कि मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने एनडीए के नेताओं के साथ कभी बड़े मंच को एक साथ साझा किया हो. बीजेपी के नेताओं के द्वारा भी हिना शहाब को पहली लाइन में ही जगह दी गई थी. हालांकि कुछ बीजेपी के विधायक को दूसरी लाइन में बैठाया गया था.

मंच पर दिखे आरजेडी विधायक अवध बिहारी चौधरी

बता दें कि अमृत महोत्सव के मौके पर आयुर्वेदिक कॉलेज में स्वर्ण जयंती का आगाज हुआ था. बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, जेडीयू एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव आदि पहुंचे थे. इस रजत जयंती समारोह में हिना शहाब के साथ आरजेडी के विधायक अवध बिहारी चौधरी भी मौजूद थे.

हिना शहाब को राज्यसभा भेजने की चर्चा

दरअसल, मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को राज्यसभा भेजने की भी खूब चर्चा हो रही है. आरजेडी विधायक हरिशंकर यादव का कहना है कि उन्होंने पहले ही तेजस्वी यादव से इस बारे में कहा है कि मैडम को राज्यसभा भेजा जाए. यह भी कहा कि वो एक बार फिर इस बारे में तेजस्वी यादव से बात करेंगे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026