Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दो लोगों के मौत के बाद आंदर में मुआवजे की मांग को ले ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के आंदर थाना के तियांय नहर पुल के समीप सड़क दुर्घटना में पचोखर गांव निवासी निर्भय सिंह व गोपाल प्रसाद की मौत की खबर मिलते ही प्रखंड के व्यापार मंडल अध्यक्ष उदय कुमार सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने नहर पुल पर प्रदर्शन कर मृतक के स्वजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार दोनों मृतक के स्वजनों को उचित मुआवजा दे ताकि दोनों के परिवार का पालन-पोषण हो सके। प्रदर्शन करने वालों में विश्वकर्मा शर्मा, कमलेश गोड़, कृष्णा सिंह, विजय सिंह, सुभाष सिंह, राजेश गोड़, रामप्यार राम, चंदन गोड़, टुनटुन गोड़, अभिमन्यु सिंह, कामेश्वर सिंह, ब्रजेश्वर राय आदि शामिल थे।

स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पचोखर गांव में एक ही दिन दो युवकों की मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। निर्भय सिंह की मौत के बाद पिता रामरेखा सिंह, मां राबड़ी देवी, पत्नी अनीता देवी व अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक पड़री गांव के बीच मोटर पार्टस की दुकान चलाता था।

वहीं मृत गोपाल प्रसाद की मां कलावती कुंवर, पत्नी बंटी देवी व पुत्री गुड़िया कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। गोपाल पहले बाहर रहकर काम करता था। लॉकडाउन लगने के बाद से ही गांव में रहता था। भाजपा नेता शर्मानंद राम, प्रमोद कुमार राम, मनोज कुमार राम, शिवकुमार मांझी, जदयू प्रखंड कुंजबिहारी सिंह, पूर्व जिप सदस्य छोटेलाल यादव आदि ने मृतक के स्वजनों को सांत्वना दी।

 मृतक के स्वजनों को दी गई सहायता राशि

थाना के पचोखर गांव निवासी मृत गोपाल कुमार प्रसाद व निर्भय कुमार सिंह के स्वजनों को बुधवार को बीडीओ सुलेखा कुमारी ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20-20 हजार रुपया एवं खेढ़ाय पंचायत के मुखिया उद्धव यादव ने दोनों मृत के स्वजनों को कबीर अंत्येष्टि के तहत तीन-तीन हजार रुपया प्रदान किया। वहीं सीओ रामेश्वर राम ने कहा कि दोनों मृतक के स्वजनों को आपदा राहत कोष के तहत चार-चार लाख रुपये का चेक दिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026