Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दारौंदा में सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार घायल, रेफर

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार की देर शाम सड़क दुघर्टना में एक मजदूर घायल हो गया। घायल को पुलिस के सहयोग से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी दयनीय स्थिति बता कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल कोड़ारी खुर्द निवासी गरजू मांझी का पुत्र प्रवेश मांझी है। बताया जाता है कि प्रवेश मांझी पचरुखी में एफसीआइ गोदाम में पलदारी का काम करता है।

वह काम करने के बाद मंगलवार की देर संध्या अपनी साइकिल से घर लौट रहा था, इसी दौरान दारौंदा बाजार से दक्षिण किसी बोलेरो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान गश्त में निकली पुलिस की नजर उस पर पड़ी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026