परवेज अख्तर/सिवान : चार दिन बीत जाने पर विधवा मां के जीने का एक मात्र सहारा मीरहता निवासी तारकेश्वर साह के आठ वर्षीय पुत्र आदित्य की बरामदगी नहीं होने से परिवार सहित गांव के लोगों में किसी अनहोनी की आशंका बढ़ती जा रही है। सूत्र की माने तो पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। गांव में तरह-तरह की चर्चा तो हो रही है, लेकिन अब तक किसी द्वारा बच्चे की बरामदगी कर मां के सामने नहीं जाने से लोग परेशान हैं। स्थानीय मुखिया जितेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि परिजन एवं गांव के कुछ लोग बच्चे के खोज में जगह-जगह भटक रहे हैं। फिरौती की मांग किसी पत्र के माध्यम से किए जाने के बाद अभी स्थिति यथावत बनी हुई है। फिर से कहीं से कोई नई खबर नहीं मिलने की बात कही जा रही है। वहीं परिजन पूरी तरह से जुबान बंद कर रखे हैं। ग्रामीणों के अनुसार बच्चा गायब होने के बाद से घर में चूल्हा भी नहीं जल रहा है। सभी सिर्फ बच्चा के वापसी की राह देख रहे हैं। वहीं पुलिस ने भी बच्चे की बरामदगी के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…