Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दरौली-गुठनी मुख्य मार्ग होकर भागे सभी डकैत

परवेज अख्तर/सिवान : रविवार की मध्य रात्रि देवरिया गांव में पूर्व बीडीसी के घर डकैती को अंजाम देने के लिए एक दर्जन की संख्या में हथियार से लैस डकैतों ने गृहस्वामी को बंधक बना लूटपाट की। ग्रामीणों की मांग पर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने खोजी कुत्ता को बुला जांच कराई। खोजी कुत्ता घर से निकल कर मुख्य दरवाजा होते हुए घर के पीछे से दरौली-गुठनी मुख्य मार्ग पर पहुंचा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। खोजी कुत्ता के साथ आए अधिकारी अशोक कुमार, वशी अहमद खान ने बताया कि इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि डकैत घर से निकल कर पीछे के रास्ते मुख्य सड़क पर आकर अपने किसी निजी गाड़ी से भागने में सफल रहे होंगे। वहीं सूचना पर एएसपी कांतेश मिश्रा दलबल के साथ सोमवार की दोपहर मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ कर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। एएसपी ने थानाध्यक्ष को अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी तेज करने का निर्देश दिया।

दहशत पैदा करने के ले डकैतों ने की परिजनों की पिटाई

डकैत गृहस्वामी सुनील मिश्रा, पत्नी विमल देवी, पुत्री अनु, अनुज तथा पुत्र अनमोल को अपने कब्जे में लिया और जमकर लूटपाट की तथा दहशत पैदा करने के लिए परिजनों की पिटाई भी की। डकैतों ने महिलाओं को गहने उतारने में आनाकानी करने पर लोहे के रॉड से पिटाई करने लगे थे। वहीं घर के मुखिया सुनील मिश्रा के पिता हरिशंकर मिश्रा इलाहाबाद कुंभ नहाने रविवार को गए थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024