Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

चुनाव के घोषणा के बाद, भावी प्रत्याशियों की बढ़ी बेचैनी ,पटना के लिए कूच कर गए सभी लीडर

सीवान के सभी पार्टी कार्यालयों में छाई है विरानी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
चुनाव आयोग द्वारा बिहार में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाने की घोषणा शुक्रवार की दोपहर की गई। जैसे ही चुनाव आयोग द्वारा तिथि की घोषणा की गई वैसे ही भावी प्रत्याशियों में काफी बेचैनी बढ़ गई। जिले के सभी नेता व जनप्रतिनिधि जो इस विधानसभा चुनाव में अपने को भावी प्रत्याशी बता रहे थे।वे अब पटना के तरफ अपना रुख अख्तियार कर लिए हैं।जो किसी कारण से शुक्रवार  की देर रात तक नहीं निकल पाए वे अपने – अपने वाहनों से पटना का रुख शनिवार को कर लिया। इधर शनिवार को जिले में एक भी नेता ऐसा नहीं देखने को मिला जो जिले में ठहरा हो। इनके अचानक राजधानी की तरफ रुख करने से पार्टी कार्यालय में भी वीरानगी देखने को मिली।गठबंधन और महागठबंधन की सभी पार्टियों के कार्यालय में सन्नाटा देखने को मिला।

जिले के आठों विधानसभा के विधायकों की जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि सभी पटना में अपने अपने नेताओं के समक्ष दावेदारी को मजबूत करने के लिए जुटे हुए हैं और फिलहाल वे तब तक वापसी नहीं करेंगे जब तक उनका टिकट सुनिश्चित नहीं कर दिया जाता है। शहर के महादेवा रोड में स्थित जदयू जिला कार्यालय में जहां कुर्सियां खाली पड़ी हुई थीं, वहीं राजद जिला कार्यालय व्हाइट हाउस के मुख्य गेट में ताला लटक रहा था। यहीं नहीं चांप स्थित भाजपा जिला कार्यालय व शहर के खुरमाबाद स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय में भी सन्नाटा पसरा रहा। बता दें कि जिले में कुल आठ विधानसभा क्षेत्र है। बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। जिले के आठ विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को मतदान होगा और 10 नवंबर को मतगणना होगी। इसके लिए नौ से 16 अक्टूबर तक नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 17 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच तथा 19 अक्टूबर तक नाम वापस लेने की आखरी तारीख है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026