Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान से वैष्णो देवी के दर्शन को श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

परवेज़ अख्तर/सिवान:
वैष्णो देवी के दर्शन के लिए शनिवार को जिले से श्रद्धालुओं का एक जत्था रवाना हुआ, जत्थे को जंक्शन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह व डॉ. रामेश्वर कुमार सिंह ने झंडी देकर रवाना किया। वैष्णो देवी दर्शन समिति के तत्वावधान में यह जत्था सातवीं बार दर्शन को रवाना हुआ। यात्रा में शामिल सदस्य सोमवार यानी 28 सितंबर को माता रानी का दर्शन करेंगे। सभी श्रद्धालुओं को फेस मास्क भी उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर समिति के संयोजक मिथिलेश कुमार सिंह, संरक्षक अरविद कुमार पांडेय, अध्यक्ष डॉ. केपी सिंह ने कहा कि यह यात्रा 30 अगस्त को संभावित थी, लेकिन कोरोना वायरस को लेकर भवन बंद था।

पांच माह बाद 16 अगस्त से यात्रा शुरू हुई है। इसके बाद दर्शन के लिए यात्रा की जा रही है। लॉकडाउन के बाद इस जिले से मातारानी के दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का यह पहला जत्था है। उन्होंने कहा कि इस बार परिवार तथा समाज में सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना की जाएगी। जत्था में यात्रा प्रभारी अभिषेक सोलंकी, डॉ. जेपी यादव, अभिषेक आर्यन, शंभूनाथ सिंह, महाराणा प्रताप सिंह, प्रेम कुमार सिंह, मुन्ना कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, मुन्ना साह, अनूप कुमार आदि शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024