Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

चुनाव बीतते ही जीत-हार की चर्चा का बाजार गर्म

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के विभिन्न प्रखंडों में 12 मई को हुए लोकसभा चुनाव के बाद सभी जगह चौक-चौपाल, चाय-पानी की दुकानों पर किस प्रत्याशी को कितना वोट मिला का अनुमान लगाते हुए जीत-हार की चर्चा गर्म हो गई है। विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थक वोटों के आकलन करने में जुट गए हैं। जहां कम वोट मिलने का अनुमान है वहां निराशा तथा जहां अधिक वोट मिलने का अनुमान है वहां आश्वस्त नजर आ रहे हैं।कहीं जातिगत समीकरण का आकलन किया जा रहा है तो कहीं पार्टी तथा केंद्रीय नेतृत्व का समीकरण हावी है। यह हाल जिला मुख्यालय के विभिन्न जगहों पर है। इससे ग्रामीण इलाका भी अछूता नहीं है। सभी आकलन करते हुए समर्थक अपने प्रत्याशी की जीत के प्रति आश्वस्त दिख रहे हैं। भगवानपुर के सारीपट्टी रौनक नगर स्थित मंदिर परिसर में धूप से बचने के लिए लोगों की होती जुटान में भी जीत हार पर ही चर्चा की जाती रही। वहीं समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का दावा ठोक रहे हैं। पार्टी कार्यालय पर छाई वीरानगी : जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में विभिन्न दलों के पार्टी कार्यालय पर सोमवार को वीरानगी देखने मिला। वहां पर कोई कार्यकर्ता दिखाई नहीं दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026