परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के धनौता गांव में रविवार की रात बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर करीब चार लाख से अधिक के गहने लूट ली। विरोध करने पर उसे चाकू से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला का इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रखंड के धनौता गांव निवासी जनार्दन सिंह की पत्नी सुनैना देवी (65) में रविवार की रात भोजन करने के बाद अकेली सो गई थी। परिवार के अन्य सदस्य बगल में शादी समारोह में चले गए थे। वहीं आसपास के लोग भी बरात गए हुए थे। एकांत देख रविवार की रात करीब 1.30 बजे आधा दर्जन अपराधी छत के सहारे घर में प्रवेश कर गए और दो कमरे का दरवाजा भी तोड़ दिया। विरोध करने पर महिला की बांह में चाकू मार कर घायल कर दिया तथा उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर खाट के नीचे गिरा दिया। उसके बाद करीब चार लाख से अधिक के गहने लूट कर फरार हो गए। ग्रामीण सोमवार की सुबह घर का दरवाजा खुला देख घर में प्रवेश किया तो महिला की स्थिति देखकर हतप्रभ हो गए। ग्रामीण महिला को महाराजगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।ग्रामीणों ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…