Categories: छपरा

छपरा में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद अपराधी दे रहे पीड़ित परिवार को धमकी, मां ने रोते हुए कहा- मुझे इंसाफ चाहिए

छपरा: सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र दरिहरा सर नारायण गांव में बीते दिनों एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है इसमें पांच व्यक्तियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में दरियापुर थाना द्वारा लीपापोती की जा रही है। जिससे स्थानीय लोगों में काफी रोष है। यह घटना बीते दिनों की है लेकिन परिवार ने लोक लाज के डर से इस घटना को नहीं बताया है। वही इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति लगातार बच्ची के परिवार को धमकी दे रहे हैं और बर्बाद कर देने की बात कह रहे हैं। इस बात की तहकीकात लड़की की मां ने किया है और उसके बाद उन्होंने थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज की है लेकिन रसूखदार होने के कारण अपराधियों के द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है और पुलिस इस मामले में पूरी तरह से मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रही है हालांकि पुलिस ने 164 का बयान दर्ज करा दिया है।

लड़की की मां ने इस संबंध में बयान देते हुए बताया है कि मेरी बच्ची रात अपनी चाची के साथ पलानी के घर में सो रही थी तभी दबंग टाइप के कुछ लोग आये और उस छात्रा को दियर में लेकर चले गए इस बात की जानकारी जब परिवार जनों को हुई तो सब लोग खोजते हुए दियर की तरफ खोजते हुए गए तो वो लोग वहां से भाग गए। वही पर छात्रा बेहोशी की हालत में मिली उसको लेकर यह लोग सुबह में थाना गये और केस दर्ज कराया। लेकिन इस मामले में कार्रवाई नही होने से यह गरीब परिवार काफी परेशान है और उसके बाद भी इस परिवार को लगातार धमकी मिल रही है। वही छात्रा की माँ ने रोते हुये कहा की मेरी बच्ची को इंसाफ चाहिये।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026