दरौंदा में स्कूटी से घर लौट रहे दंपती से पांच लाख की संपत्ति की लूट

  • अपराधियों ने दो चेन, दो अंगूठी, मंगलसूत्र, मोबाइल, नगद सहित करीब 5 लाख की सम्पति लूट ली है
  • सगाई की रस्म में शामिल होने के बाद लौट रहे थे
  • धनौती व दरौंदा के बीच अपराधियों ने घेर लिया
  • 03अपराधियों ने दिया लूट की घटना को अंजाम
  • 06 बजे शाम में स्कूटी से बगौरा लौट रहे थे दंपती

परवेज अख्तर/सिवान: छपरा-सीवान मुख्य सड़क एनएच 531 पर धनौती व दरौंदा के बीच शनिवार की शाम अपराधियों ने एक दंपती से जेवर व नगद सहित करीब 5 लाख की सम्पति लूट ली। घटना के सम्बंध में बगौरा निवासी माधव चौधरी ने बताया कि वह शनिवार को एक सगाई की रस्म में शामिल होने सीवान गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम 5 बजे सीवान से अपनी स्कूटी से पत्नी गीता देवी के साथ बगौरा लौट रहे थे। करीब 6 बजे शाम में दरौंदा थाना क्षेत्र के धनौती व दरौंदा के बीच सीवान की तरफ से आ रहे अपराधियों ने घेर लिया। इसके बाद पिस्टल का भय दिखा लूटपाट की। अपाची बाइक पर सवार तीनों अपराधियों ने अपना-अपना चेहरा रुमाल से ढ़क रखा था।

अपराधियों ने दो चेन, दो अंगूठी, मंगलसूत्र, मोबाइल, नगद सहित करीब 5 लाख की सम्पति लूट ली है। लूटपाट के बाद अपराधी पुनः सीवान की तरफ लौट गए। घटना की सूचना दरौंदा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस लूटपाट की घटना की जांच करने में जुट गई है। बता दें कि इलाके में इनदिनों अपराधिक घटनाएं काफी बढ़ गई है। पुलिस की लच्चर व्यवस्था से अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। पिछले दिनों थाना क्षेत्र में कई लूट की घटनाएं हुई हैं। पुलिस घटनाओं में शामिल अपराधियों को पकड़ने में नाकामयाब साबित हो रही हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024