महाराजगंज में चाकूबाजी में आदित्य की हत्या के बाद आक्रोशितों ने सड़क पर शव रखकर किया जमकर प्रदर्शन

  • मांझी- बरौली मुख्य सड़क चार घंटे तक था जाम
  • मामले में पुलिस ने दो महिला को किया गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
महाराजगंज थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित अंबेडकर नगर के निकट रेलवे लाइन के पास बेखौफ अपराधियों ने चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी. घटना बुधवार देर रात की है. मृतक थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित शाही जामा मस्जिद निवासी मनन साह का 30 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार उर्फ ढोड़ा है. मृतक शादी विवाह में खाना बनाने व ठेला पर भुजा बेचने का काम करता था. स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे ढाला के समीप किसी बात को लेकर कुछ युवकों से तु तु मै मै हो गयी थी. तभी किसी युवक ने आदित्य के छाती में तबातोड़ दो चाकू मार दिया. घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.घटना के संबंध में बताया जाता है कि आदित्य कुमार किसी काम से रेलवे ढाला के पास गया हुआ था. इसी बीच तीन की संख्या में अपराधी उसे रोककर किसी बात को लेकर कहा सुनी की. इसी बीच एक अपराधी ने युवक पर चाकू से वार कर दिया. चाकू लगते ही आदित्य कुमार खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा. ग्रामीण ने आनन फानन में इलाज के लिए महाराजगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया.

जहां स्थिति नाजुक होने के कारण डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां सीवान ले जाते वक्त घायल युवक की रास्ते में ही मौत हो गयी. परिजन रात में ही शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. जहां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करायी. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रणधीर कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच जुट गए. इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है.मृतक पांच बहन में एक भाई था.गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव महाराजगंज पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने मांझी – बरौली मुख्य सड़क स्थित रेलवे ढाला के समीप सड़क पर शव को रखकर प्रदर्शन व आगजनी किया. प्रदर्शन से आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया. शव के साथ सड़क को चार घंटे तक बाधित रखा. आक्रोशित लोग अभियुक्त को अविलंब गिरफ्तारी के साथ मृतक के लिए मुआवजे का मांग कर रहे थे.

शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया.परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया.स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.शव को देखने पूरा मुहल्ला उमड़ पड़ा.किसी को भी यह हिम्मत नहीं हो रही थी कि पत्नी दिलु देवी व बच्चों को कैसे सांत्वना दिया जाय.बार-बार अचेत हो रही पत्नी व दो पुत्री प्रिया 13 वर्षीय व प्रिती10 वर्षीय तथा 8 वर्षीय पुत्र आर्यन के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था. मां को रोते बिलखते देख अबोध बच्चे भी फफक-फफक कर रो पडते थे. वहीं मृतक घर का अकेला कमाऊ सदस्य था.उसकी मौत के बाद घर से चिराग तो बुझ ही गया, साथ ही उसके बच्चे भी अनाथ हो गए. बच्चे व परिवार का लालन पोषप कौन करेगा, कैसे होगी इसको लेकर आसपास के लोग चिंतित है. हर कोई परिजनों को हिम्मत व धैर्य से काम लेने की बात जरूर कह रहे थे लेकिन गमगीन माहौल देख सबकी आंखे नम हो रही थी.

क्या कहते हैं एसडीपीओ

पुलिस चाकूबाजी के घटना की जांच कर रही है.मामले में संलिप्त अपराधियों की पहचान की जा रही है.दो महिलओं को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

पोलस्त कुमार, एसडीपीओ, महाराजगंज

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026