दरौली: असामाजिक तत्वों ने किराना दुकान में लगाई आग, 6 लाख की संपत्ति जल कर राख

  • दुकान में रखा पूरा समान जल कर राख
  • दुकानदार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में दिया आवेदन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के पिपरिया बाजार में बुधवार की रात असामाजिक तत्वों द्वारा एक किराना दुकान को आग के हवाले कर दिया गया.इस घटना में दुकान में रखे करीब 6 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गया. दुकान मालिक विजय प्रसाद ने थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है तथा घटना के संबंध में दुकानदार विजय प्रसाद ने बताया है कि बुधवार की रात करीब 9:00 बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने उनके दुकान में आग लगा दी. घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह में हुई जब कोजिंग करने कुछ लड़के आए थे दुकान के बंगल मे वही लड़के के माध्यम से सूचना दिया.अगलगी की घटना की जानकारी दुकानदार को जैसे ही मिली वैसे ही आनन-फानन में दुकानदार घटनास्थल पर पहुंचे तो दुकान का शटर खोलकर देखा तो दुकान के अंदर रखे राशन समेत 6 लाख रुपए तक का किराना सामान जलकर राख हो गया था.

आगे उन्होंने बताया है कि उनके गल्ला में रखे 80000 ह्रजार नगद जो दिन का कलेक्शन का था उसी दुकान में छोड़ दिया था क्योंकि गुरुवार को दुकान का सामान लेने जाना था वो भी पैसे जलकर राख हो गया.जब उनके दुकान में आग लगने की जानकारी हुई तो पूरे परिवार में मायूसी छा गई है. दुकानदार का पुरा परिवार का भरण पोषण इसी दुकान के सहारे चलता था. दुकानदार द्वारा थाने में दर्ज कराई गई लिखित शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है पुलिस हर तरीके से जांच कर रही हैं कि आग असमाजिक तत्वों द्वारा आग लगी है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026