Categories: छपरा

पूर्व मुखिया की हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर मचाया उत्पात, की आगजनी

सारण: जिले में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां अपराधियों ने चाकू मारकर एक पूर्व मुखिया की हत्या कर दी है. घटना सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के टेकनिवास बाजार की है. जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात्रि दवा व्यवसायी और पूर्व मुखिया प्रभुनाथ राय को अपराधियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया जिसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मृतक कचनार गांव का रहनेवाला बताया जा रहा है।

घटना से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार की सुबह जमकर हंगामा किया। सड़क पर आगजनी कर छपरा- सिवान मुख्य पथ को जाम कर दिया। गुस्‍साए लोगों ने आरोपित के घर एवं मार्केट पर भी हमला कर दिया। वहां तोड़फोड़ की। कई सामान को आक्रोशित लोगों ने आग के हवाले कर दिया। लोगों का आक्रोश देख पुलिस भी पास जाने की हिम्‍मत नहीं जुटा पा रही है।

बताया गया कि मारे गए प्रभु राय की दवा दुकान टेकनिवास बाजार में है। उनकी दवा दुकान में काफी पहले से एक चिकित्सक बैठा करते थे। वहीं उनकी दवा दुकान के सामने एक मार्केट है, उसके प्रोपराइटर उस डाक्‍टर को अपने मार्केट में बैठने को कह रहे था। इसी बात को लेकर बुधवार रात करीब नौ बजे पूर्व मुखिया का उनसे विवाद शुरू हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस विवाद में आरोपित ने प्रभु राय को चाकू घोंप दिया।जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024