Categories: पटना

चुनावी रंजिश को लेकर दो मुखिया प्रत्याशी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 घायल

पटना: राजधानी पटना में चुनावी रंजिश को लेकर मुखिया और मुखिया प्रत्याशी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। इस फायरिंग में दो महिला समेत 3 लोग घायल हो गए हैं। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना पटना के गौरीचक के कंडाप गांव की बताई जा रही है। गोली की घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गयी। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गयी है। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है। बताया जाता है कि अभी 2 दिन पूर्व पंचायत चुनाव का परिणाम घोषित हुआ है। चुनाव परिणाम में कंटाप तारनपुर पंचायत से राजू सिंह मुखिया घोषित किए गए। ग्रामीणों ने बताया कि कंडा तारनपुर पंचायत से ही संजीव कुमार उर्फ फौजी मुखिया प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे थे, जिन्हें हार मिली।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही संजीव कुमार हार से पूरी तरह विचलित हो गए और बृहस्पतिवार को गोपालपुर कंडा बांध के नजदीक इंडियन बैंक के पास कई लोगों से मारपीट शुरू कर दी। जब लोगों ने इसका विरोध किया तो संजीव कुमार अपने कुछ समर्थकों के साथ गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में गोपालपुर खंडप गांव के लव, अजीत कुमार, इंदु देवी और डोली कुमारी को हल्की चोट लगी और वे घायल हो गए। ग्रामीणों ने कंधार गोपालपुर गांव में दर्जनों राउंड फायरिंग की बात बताई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026