परवेज अख्तर/सिवान : भाजपा से सिवान सदर विधायक सह पूर्व राज्य स्वास्थ्य मंत्री व्यास देव प्रसाद को पैरालिसिस के अटैक के बाद इलाज के लिए शनिवार को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर लकवा के अटैक की जानकारी होते ही हॉस्पिटल में पूरे दिन उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए नेतागणों का तांता लगा हुआ था। उनके पुत्र सह भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी ने बताया कि शुक्रवार की देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उन्हें पैरालिसिस का अटैक आया है। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार है। इधर जानकारी के अनुसार तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय, व अन्य ने अस्पताल पहुंचकर विधायक का हालचाल जाना।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…