Categories: जिला

दत्तक ग्रहण संस्थान का मनाया गया दूसरा वार्षिकोत्सव

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के फतेहपुर शिवाजी नगर स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का दूसरा वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के बच्चों एवं समाज के सम्मानित व्यक्तियों के द्वारा केक काटा गया। साथ ही संस्थान में पल रहे बच्चों को शुभकामना दी गई। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सचिव मधुसूदन पंडित ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अथवा दंपती अपने बच्चे को पालने में असमर्थ हैं, तो उस व्यक्ति तक या हमारे कार्यालय तक यह सूचना प्रमुखता से पहुंचाएं। ताकि बच्चों का भविष्य बेकार न हो तथा उसकी सही देखभाल एवं पालन पोषण हो सके। बताया कि अबतक कुल 10 बच्चों को यहां से गोद दिया गया है। अभी संस्थान में आठ बच्चें पल रहे हैं। वार्षिकोत्सव में जय माता दी समूह की महिलाओं के द्वारा बालगीत की बेहतर प्रस्तुति दी गई। प्रीति सर्राफ ने कहा कि, धन्य हैं वो लोग जो इस प्रकार के पुनीत कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर पुष्पा अग्रहरी, कृति अग्रहरी,ज्योति अग्रहरी ने बच्चों के बीच उपहार का वितरण किया।

संस्थान की समन्वयक प्रतिभा देवी ने कहा कि यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। इसके बावजूद हमलोग मुस्तैदी के साथ सफलतापूर्वक इसका संचालन कर रहे हैं। कार्यक्रम में पत्रकार अरविंद पांडेय, अंबिका अग्रवाल, शिप्रा सोनी, विना अग्रहरी, मोनिका आनंद, सीमा तिवारी, उषा चौरसिया, सरिता गुप्ता, बबली सोनी, रानी सोनी, रिंकू कुमारी, रंजना, चांदनी प्रियतम, रूबी देवी, मंजू देवी, अस्मिना, मीरा,चांदनी तिवारी, शालिनी कुमारी, विकाश कुमार, राणा प्रताप सिंह, मनीष कुमार,गोविंदा कुमार, नवीन सिंह परमार, संजय कुमार आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024