Categories: पटना

छात्रों के प्रदर्शन के बाद अब तमाम कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा कसने की तैयारी में पटना जिला प्रशासन

पटना: आरआरबी एनटीपीसी के रिजल्ट से मचे बवाल के बाद मामले को लेकर पटना के कोचिंग संस्थान के प्रतिनिधियों के साथ पटना के डीएम और एसएसपी की बैठक हुई. बैठक में कोचिंग संस्थान के प्रतिनिधियों के साथ डीएम और एसपी ने बातचीत की. साथ ही प्रदर्शन को लेकर उनकी राय जानी. वहीं पटना कलेक्टर ने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाये जाने पर कार्रवाई संबिधित व्यक्तियों पर कार्रवाई होगी।

वहीं इस दौरान पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि प्रदर्शन और आगजनी के दौरान चार लोगों को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ में इसमें छह लोगों का नाम सामने आया था, जो कोचिंग संस्थान से जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि जो भी अगजनी और अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाये जाएंगे, उन पर विधि के अनुसार कार्रवाई की जांएगी है. उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थान का काम बच्चों में कैपेसिटी बिल्डअप करने की है, न कि उसको मीसलीड करने की।

आरआरबी एनटीपीसी के रिजल्ट से मचे बवाल के बाद अब 28 जनवरी को बिहार बंद रहेगा. प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और एफआईआर दर्ज होने से गुस्साए पर्दर्शनकारियों ने बिहार बंद करने का ऐलान कर दिया है. प्रदर्शनकारियों की मांग पर बुधवार को ही केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परीक्षार्थियों की समस्या को लेकर एक जांच कमेटी बनाने की घोषणा की थी. इसके बाद भी इनका आंदोलन अभी थमा नहीं है. अब 28 जनवरी को पूरे बिहार बंद रहेगा।

पटना डीएम ने कहा कि हमने कोचिंग संस्थान के एसोसिएशन के अधिकारियों को बुलाकर उनसे बात की है और उनसे जांच में सहयोग करने की बात कही है. हमने और हमारी मंशा स्पष्ट है कि हमारे मन में कोई पूर्वाग्रह नहीं है लेकिन अगर कोई व्यक्ति कोचिंग संस्थान में पढ़ाने की बजाय दंगा भड़काने की कोशिश करता है तो उनके ऊपर अवश्य कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इसको लेकर पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने भी कहा है कि लगातार छात्र जो है. वह दो दिनों तक उतर कर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे, चाहे वह राजेंद्र नगर टर्मिनल पर रेल रोकने हो या फिर देखना पहाड़ी में सड़कों पर उतरकर पुलिस के खिलाफ पत्थरबाजी कर नारेबाजी करना हो. अपनी मांगों को लेकर तो इसको लेकर कुछ कोचिंग संस्थानों के नाम सामने आए हैं. अब उनके ऊपर हम कार्रवाई करने जा रहे हैं. उनको नोटिस भेजा जाएगा और उसके बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026