Categories: पटना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान….बिहार में दिन चढ़ने के साथ साफ होगा मौसम….लेकिन अभी सताएगी ठंड

पटना: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से मंगलवार को प्रदेश में बारिश नहीं हुई। लेकिन अभी ठंड से राहत नहीं मिल सकी है। फिलहाल पूरा प्रदेश घने कोहरे की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। बादल छाए रहेंगे और कोहरा भी रहेगा। सुबह में कड़ाके की ठंड अभी कुछ दिन और जारी रहेगी। हालांकि, राहत की बात यह है कि दिन चढ़ने के साथ ठंड में कमी आ सकती है। दिन में धूप भी खिल सकती है।

मंगलवार को 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापामन के साथ जीरादेई प्रदेश का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान पूर्णिया में 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि प्रदेश का मौसम तेजी से बदल रहा है। पछुआ हवा का असर बढ़ गया है। इससे एक दो दिन में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। मंगलवार को राजधानी के साथ-साथ गया एवं पूर्णिया में भी घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विज्ञानी कामि‍नी कुमारी का कहना है कि राजधानी में बुधवार की सुबह कोहरे का प्रभाव रहेगा। हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, मोसम बेहतर होता जाएगा। धूप निकलने से लोगाें को राहत मिलेगी। राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.4 एवं अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार को राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इस मौसम में बुजुर्गों और बच्‍चों की सेहत पर विशेष ध्‍यान रखने की जरूरत होती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026