Categories: पटना

फुलवरिया में पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

  • देर शाम फुलवरिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हेतु
  • मीरगंज फुलवरिया पुलिस सीमावर्ती को लेकर आपस में उलझी रही

फुलवरिया: स्थानीय थाना क्षेत्र के कोयला देवा मुसहर टोली गांव में पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की सुबह शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मुसहर टोली में हर तरफ चीख-चीत्कार मच गया. यहां बता दें कि सोमवार की देर संध्या मीरगंज-फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा मिश्रौली गांव के बीचो-बीच एक पूल के नीचे पानी में तैरता हुआ एक अधेड़ व्यक्ति का शव दिखाई दिया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मीरगंज व फुलवरिया पुलिस को दी. सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई. लेकिन सीमा विवाद को लेकर दोनों पुलिस देर रात तक आपस में उलझी रही. आखिरकार फुलवरिया पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा. मृतक अधेड़ व्यक्ति कोयलादेवा टोला मुसहर टोली गांव निवासी स्वर्गीय हरिगोविंद प्रसाद मंडल के 40 वर्षीय पुत्र महंथ प्रसाद मंडल है.

मृतक महंथ प्रसाद मंडल की बुजुर्ग मां मतिया देवी बेटे की मौत की खबर सुनते ही दहाड़ मार कर रोते हुए जमीन पर गिर पड़ी. बुजुर्ग मां ने रोते हुए कहा कि मेरे बेटे दो किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. पता ना उसकी मौत कैसे हो गई. परिजनों ने बताया कि मृतक महंथ मंडल एक मिलनसार व्यक्ति थे. मृतक महंथ मंडल के परिजनों से मिलने पहुंचे खैरटिया पंचायत के पूर्व मुखिया बीरझन यादव के पुत्र व वरिष्ठ शिक्षक अशोक यादव ने आर्थिक मदद के साथ-साथ हर संभव मदद का भरोसा दिया. वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मृतक महंथ मंडल के परिजनों ने लिखित शिकायत किया है कि पुल से गिरने से मौत हुई है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026