Categories: पटना

फुलवरिया में सड़क बनवाने को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा व प्रदर्शन

  • दो दशक पूर्व बना ईटीकरण सड़क दो से डेढ फुट है गड्ढे में तब्दील
  • गर्भवती महिला व मरीजों को खाट पर मुख्य सड़कों तक कंधा पर ले जाते हैं ग्रामीण
  • फुलवरिया के ठाकुराई कररिया वार्ड संख्या 7 में है यह हाल

फुलवरिया: कमलाकांत कररिया पंचायत के कररिया ठाकुराई गांव के टोला सोना व वार्ड संख्या सात में सड़क बनवाने को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को हंगामा व प्रदर्शन किया. हंगामा व प्रदर्शन करने में काफी बुजुर्ग लोग भी शामिल हुए. गांव के बुजुर्ग ग्रामीणों का कहना है कि दो दशक पूर्व बना इस गांव में ईटी कारण सड़क दो से डेढ़ फुट गड्ढों में तब्दील हो गया है. सड़क इतना ज्यादा जर्जर हो गया है कि पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है. प्रदर्शनकारियों ने भावुक होकर कहा कि गांव में गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाना हो तो खाट पर लेटा कर मुख्य सड़क तक कंधों पर ले जाया जाता है. इतना ही नहीं कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाए तो उसे भी मुख्य सड़कों तक कंधों पर खाट पर लेटा कर ही ले जाया जाता है. सड़क इतना जर्जर है कि गांव में स्कूल बस भी नहीं आता है. जिसके कारण बच्चों को स्कूल जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सड़क बनवाने को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर पथ निर्माण विभाग को भी लिखित रूप से शिकायत की गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हम ग्रामीणों की सुध लेने वाला कोई नहीं है. गांव के बुजुर्ग ठाकुर तिवारी, संतोष तिवारी, अशोक तिवारी ने कहां की इस पंचायत के यह गांव विकास से कोसों दूर है. प्रदर्शनकारियों ने कड़े रुख में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सड़क नहीं बनवाया गया तो हम ग्रामीण वासी विवश होकर जिलाधिकारी गोपालगंज को शिकायत करने को विवश होंगे. जिसकी सारी जिम्मेवारी स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासन की होगी. प्रदर्शन करने में लालबाबू तिवारी, धर्म चौधरी, चंदेव चौधरी, लल्लन तिवारी, मार्कंडेय तिवारी, सुभाष तिवारी, योगेंद्र चौधरी, सुमित तिवारी, अशोक तिवारी, रत्नेश तिवारी, बिरझन यादव, मुकेश यादव तथा रोहित दुबे सहित काफी संख्या में ग्रामीण प्रदर्शन में शामिल रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026