Jiradei News in Hindi

बीआरपी मेधा सूची के प्रकाशन के बाद शिक्षकों में बढ़ी बेचैनियां

सीआरसीसी मेधा सूची के प्रकाशीत नही होंने से प्रतिभागियों में रोष

परवेज अख्‍तर, जीरादेई :-जीरादेई प्रखंड संसाधन कार्यालय में प्रखंड साधन सेवी की औपबंधिक मेधा सूची के प्रकाशन के साथ ही शिक्षकों में बेचैनियां बढ़ती दिख रहीं हैं। मेधा सूची में चयनित शिक्षक अपने-अपने हिसाब से अपनी दावेदारी सबसे ऊपर साबित करने के जद्दोजहद में लग गये हैं। इसके लिए बाहरी शक्तियों की पैरवी और आरोप प्रत्यारोप का भी शिलशिला शुरु हो गया हैं। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग प्रखंड के शिक्षा व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने के लिए हरेक प्रखंडों में भाषा , विज्ञान व सामाजिक विज्ञान के लिए तीन प्रखण्ड साधनसेवियों व संकुल साधन सेवी का चयन करता है यह चयन सेवाकाल के तजुर्बा और शैक्षिक योग्यताओं के आधार पर किया जाता है। इसी क्रम में ऑनलाइन आवेदन किये गये शिक्षक प्रतिभागियों की औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन विभाग ने करते हुए दावा एवं आपत्ति के लिए 25 मार्च तक का समय दिया है। जीरादेई में संकुल संसाधन सेवी की औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन विभागीय आदेश के बाद भी नही हो पाया है जिससे प्रतिभागियों में गड़बड़ी की आशंका व्याप्त है। हालांकि प्रखंड संसाधन केंद्र के अनुसार साफ्टवेयर की गड़बड़ी के कारण सीआरसीसी औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन अभी नही हो पाया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026