परवेज अख्तर/सिवान : इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगा आइसा-भाकपा माले कार्यकर्ताओं द्वारा खुरमाबाद स्थित कार्यालय से मार्च निकाला गया तथा जेपी चौक पर पहुंच मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए आइसा राज्य कमेटी सदस्य विकास यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के सरकार में बिहार की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। आज बिहार के पूरे स्तर पर देखा जाए तो छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने तो मध्य विद्यालय को उत्क्रमित कर हाई स्कूल तथा हाई स्कूल को उत्क्रमित कर 10+2 कर दिया, लेकिन शिक्षकों की बहाली नहीं की गई जिसका नतीजा है कि आज बिहार के काफी संख्या में छात्र परीक्षा में फेल कर रहे हैं। उनका पढ़ाई का स्तर गिर गया है। छात्रों की कॉपी मूल्यांकन में धांधली की जा रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से छात्रों की फिर से कॉपी जांच कराई जाए, परीक्षा में धांधली के जिम्मेवार शिक्षामंत्री को बर्खास्त किया जाए,छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की बहाली किया जाए आदि मांगें शामिल थीं। इस मौके पर रमेश प्रसाद, प्रदीप कुशवाहा, पप्पू ठाकुर, संजय राम, शैलेश, गौतम पांडेय, संजय कुमार आदि शामिल थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…