Tarwara Hindi News

विधायक के समधी से 45 हजार रुपये की छिनतई

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार स्थित इंदिरा चौक पर सोमवार की दोपहर बड़हरिया विधायक श्याम बहादुर सिंह के समधी सह तरवारा गांव निवासी लक्ष्मण सिंह से अज्ञात अपाची सवार दो अपराधियों ने 45 हजार रुपये छिनतई की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद अपराधी सिवान की तरफ भाग निकले। पीड़ित ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। मामले में बताया जाता है कि लक्ष्मण सिंह सेंट्रल बैंक में रुपये जमा करने आए थे लेकिन किसी कारण से रुपये जमा नहीं हुए। इसके बाद वह बैंक से बाहर निकल कर 45 हजार रुपयों को थैले में लेकर पैदल ही घर जा रहे थे। तभी काले रंग की अपाची पर सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दे दिया। तरवारा गांव निवासी लक्ष्मण सिंह ने थाने में आवेदन देकर दो अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मैं 45 हजार रुपये जमा करने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया तरवारा गया था, जहां पर लंबी लाइन होने के कारण रुपये जमा नहीं कर सका। करीब डेढ़ बजे रुपये लेकर अपने घर लौट रहा था, तभी पीछे से घात लगाए काले रंग की अपाची पर सवार दो अपराधियों ने मेरे हाथ से थैला छीन लिया और सिवान की तरफ भाग गए। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अपराधियों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। पहचान करने के बाद अपराधियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। बता दें कि लक्ष्मण सिंह के पुत्र से श्याम बहादुर के भाई की पुत्री की शादी हुई है।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024