Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सीवान में एक सौ पासपोर्ट के साथ एजेंट गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सीवान:- शहर में अवैध तरीके से विदेश भेजने वाले एक रैकेट का खुलासा हुआ है। मंगलवार को एसपी नवीनचंद्र झा के निर्देश पर एसआईटी ने तरवारा मोड़ स्थित अलिशा इंटरनेशनल में छापेमारी की। पुलिस ने यहां से करीब एक सौ पासपोर्ट व महत्वपूर्ण दस्तावेज के साथ संचालक मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार किया है। मिथिलेश बैशाखी का रहने वाला है। उसपर अवैध रूप से प्लेसमेंट एजेंसी संचालन करने का आरोप है। सराय ओपी क्षेत्र के माहपुर पोखरे के पास संचालित अलिशा इंटरनेशनल प्लेसमेंट एजेंसी लोगों को विदेश भेजती है। एजेंसी में पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया से लेकर बीजा तक की सेटिंग की जाती थी। आसपास के जिलों में भी इसका नेटवर्क काम करता था। इसके एजेंट बेरोजगार युवकों को विदेश भेजने के लिए इसके पास लाते हैं। युवकों को अलग-अलग ट्रेड में कुशल कारीगर दिखाकर विदेश भेजने के लिए मोटी रकम वसूली जाती थी। विदेश जाने के बाद कई युवक खुद को फंसा हुआ महसूस करते थे। इनमें ज्यादातर युवकों को अरब देशों में भेजा जाता था। इसकी जानकारी मिलते ही विदेश मंत्रालय के कान खड़े हुए। उसने इसकी जानकारी एसपी नवीनचंद्र झा को दी। इसके बाद एसपी ने इसकी जिम्मेवारी एसआईटी को दी। इसमें एसआईटी के एएसआई नीरज कुमार, विक्रम आचार्य, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार व सराय ओपी अध्यक्ष राकेश शर्मा शामिल रहे। एसपी नवीनचंद्र झा ने बताया कि बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन के यह संचालित हो रहा था।

पंपलेट और सोशल मिडिया से फंसाते थे ग्राहक

अलिशा इंटरनेशनल बेरोजगार युवकों को लुभाने के लिए सोशल साइट्स का इस्तेमाल करता था। फेसबुक पर बकायदा इसका पेज बना हुआ है। जहां विदेश में नौकरी के लिए पद और सैलरी तक का वर्णन किया गया है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026