बड़ी खबर

शराब तस्करी के मुख्य सरगना है भाजपा सांसद: दारोगा खान

पूर्व सांसद के बेटे की जिंदगी बर्बाद करने पर तूले भाजपा सांसद पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखे

परवेज़ अख्तर/सीवान:- “लोग अपनी गिरेबान नही देखते ,मेरी दामन की चर्चा जमाने में”। उक्त बातें राजद के वरिष्ठ नेता इजहारूलहक़ उर्फ़ दारोगा खां ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही।उन्होंने ने सीवान के भाजपा सांसद श्री ओमप्रकाश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा की श्री यादव राजद के पूर्व सांसद डा.मो.शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा की गिरफ्तारी के सन्दर्भ में सीवान एसपी नवीन चन्द्र झा से मिलने नही गये थे बल्कि सदर भाजपा बिधायक ब्यासदेव प्रसाद के पुत्र विकास कुमार की पैरवी करने गए थे जब एसपी श्री झा ने उनकी नही सुनी तो वे मिडिया के समक्ष अपना बयान दे रहे है की मैंने एक हत्या कांड से जुड़े मुकदमा में पैरवी करने के लिये एसपी सीवान से मिलने गए थे।श्री खान ने सीवान एसपी को धन्यबाद देते हुए कहा की सीवान एसपी ने अपनी ईमानदारी पूर्वक बने नये उत्पाद अधिनियम कानून का अनुपालन किया है।श्री खान ने सीवान के भाजपा सांसद ओमप्रकाश यादव को शराब तस्करी का सरगना बताते हुए कहा की सीवान के जीतने भी छोटे -बड़े शराब तस्कर है उनका साठ-गांठ हमारे माननीय सांसद श्री ओमप्रकाश यादव जी का है।अगर उनका साठ-गांठ शराब तस्करों से नही होता तो वे शराब के साथ पकड़े गए लोगों की पैरवी करने एसपी तक नही जाते।भाजपा सांसद भले ही बयान दे रहे है की मैंने तेज़ाब कांड के चश्मदीद राजीव रोशन की हत्या कांड में फरार चल रहे ओसामा की गिरफ्तारी के लिये एसपी से मिलने गये थे।सीवान की भोली -भाली जनता उनके मनसूबे को भली -भाँती समझ चुकी है।उन्होंने दूसरी ओर कहा की एक नवयुवक व पढ़ने वाले छात्र ओसामा की जिंन्दगी को बर्बाद करने पर तुले भाजपा सांसद पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखे तब किसी की जिंदगी बर्बाद करने पर तुले।उन्होंने कहा की हत्या पर राजनीत का रोटी सेकने वाले भाजपा सांसद ओमप्रकाश यादव जी को सीवान की भोली -भाली जनता सब कुछ समझ चुकी है जनता इसका जवाब आगामी लोक सभा के चुनाव में ईवीएम मशीन से देगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026